Achari Paneer Tikka Recipe: अगर आप भी खाने पीने का शोकिन है साथ ही अपने घर आये मेहमानों को शानदार अचारी पनीर टिक्का बनाकर उनका दिल जितना चाहते है तो आज हम आपको ऐसी रेसेपी बतायेगे की आप आपके मेहमान Achari Paneer Tikka को एक बार खायेगे तो अपनी ऊँगली चाटते रह जायेगे तो चलिए जानते है की घर पर अचारी पनीर टिक्का कैसे बनाये, क्या रेसिपी होती है, सामग्री, और सही बनाने का तरीका
इसको बनाने से पहले आपको जानना बहुत जरुरी है की अचारी पनीर टिक्का आचार और पनीर दोनों को मिलकर बनाया जाता है इससे काफी अनोखा स्वाद बनता है अगर आप शाकाहारी है तो ये आपके लिए काफी मजेदार डिश होती है हालकी इसका स्वाद कोई भी चख सकता है पनीर टिक्का अधिकतर तंदूर या ओवन में पकाया जाता है लेकिन आज इस पोस्ट में हम घर पर तवे का इस्तेमाल करके कैसे अचारी टिक्का बना सकते है इस पर स्टेप बाय स्टेप जानेगे
अचारी पनीर टिक्का बनाने की सामग्री – Achari Paneer Tikka Recipe Ingredients
पनीर टिक्का बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरुरत होती है जिससे पनीर टिक्के का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है इसके लिए आवशक सामग्री नीचे सूची में दी गई है आप अपनी आवशकता के अनुसार सामग्री का उपयोग कर सकते है
सामग्री | मात्रा / विवरण |
---|---|
मारिनेशन के लिए: | |
पनीर | 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ) |
दही | 1/2 कप (गाढ़ा या हंग कर्ड) |
सरसों का तेल | 1 टेबलस्पून |
अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टेबलस्पून |
अचार मसाला | 2 टेबलस्पून (किसी भी आम अचार का मसाला) |
हल्दी पाउडर | 1/4 टीस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टीस्पून |
धनिया पाउडर | 1 टीस्पून |
भुना जीरा पाउडर | 1/2 टीस्पून |
नींबू का रस | 1 टेबलस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
अन्य सामग्री: | |
शिमला मिर्च | 1 (लाल, हरी, पीली – टुकड़ों में कटी हुई) |
प्याज | 1 (पंखुड़ी में कटा हुआ) |
लकड़ी की सीख या टूथपिक | जरूरत अनुसार |
बटर या तेल | ग्रिल करते समय उपयोग करें |
सभी व्यक्ति के लिए टेस्ट अलग अलग होता है किसी को तीखा पसंद होता है तो किसी को कम तीखा, साथ ही किसी को प्याज डालकर पनीर टिक्का बनाना पसंद होता है तो किसी को बिना प्याज के उपर सूची में जो सामग्री दी गई है आप उनके साथ एक अच्छी डिश बना सकते है जिससे आपकी फॅमिली, रिश्तेदार बहुत चाव से खाना पसंद करेगे
विकल्प सुझाव:
- अगर आपके पास आचार मसाला नहीं है तो आप आम के आचार का उपयोग कर सकते है इसके साथ अगर आप वेगन है तो आप टोफू का भी उपयोग कर सकते है
- इसको बनाने के लिए दही को 1-5 घंटे के लिए कपडे में बांधकर टांग सकते है
Achari Paneer Tikka Recipe बनाने की विधि
अचारी पनीर बनाने की आसन विधि जिससे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है ये इतना लाजवाब होता है की इसकी खुशबू से ही आप इसके दीवाने हो जायेगे

- अचारी पनीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले मारिनेशन बेस तैयार करना होगा आपको एक बड़े बर्तन में दही, सूखे मसाले, अदरक लहसुन पेस्ट, नीम्बू, सरसों का तेल आदि मिला लेना है
- इसके बाद पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च आदि को बने पेस्ट में बनाये कम से कम 30 मिनट तक अच्छे से मिला कर फ्रिज में रखे या ठंडे पानी में रखे
- अब जब पनीर पर पेस्ट अच्छे से मिल जाये तो अब उनको धीरे धीरे सिख में पिरोये या तवे पर हलकी आच पर मखन, ये तेल में तले
- आप पनीर टिक्का बनाने के लिए ओवेन, एयर फ्रियर, या सबसे आसन तवे पर इसको बड़ी आसानी से बना सकते है
- जब पनीर का रंग ब्राउन होने लगे तो समझ जाना आपका मजेदार अचारी पनीर टिक्का बनकर तेयार हो चूका है
क्या अचारी पनीर टिक्का सेहत के लिए फायदेमंद होता है
क्या पनीर टिक्का सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसका जवाब काफी आसन है हां पनीर टिक्का खाने से आपको कोई नुकशान नहीं होता लेकिन कुछ बातो का ध्यान रखना काफी जरुरी है
- पनीर, दही दोनों ही हमारे शरीर को प्रोटीन प्रदान करते है साथ ही दही ठंडी होने के कारण गर्मियों में राम बाण की तरह काम करती है बस याद रखना पनीर अच्छी कुवाल्टी का होना चाहिये
- इसमे इस्तेमाल करने के लिए आप सरसों का तेल या मखन का इस्तेमाल कारोगे बस जायदा मात्र में इस्तेमाल ना करे
- तवे पर बनाने पर ये लो कैलोरी हो जाता है तो फेट जैसी समस्या कम हो जाती है
अक्शर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या रात में इसको मेरिनेट करना सही होगा
A. हां, अगर आप इसको मेरिनेट करते है तो इससे स्वाद काफी अच्छा हो जाता है
Q2. क्या बच्चे भी पनीर टिक्का का स्वाद चख सकते है
A. हा पनीर और दही साथ ही इसमे इस्तेमाल होने वाले मसाले कोई नुकसान नहीं पहुचाते है बस मिर्च जायदा ना हो
1 thought on “अचारी पनीर टिक्का कैसे बनाये – Achari Paneer Tikka Recipe in Hindi”